नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को भारतीय चंद्र पंचाग के अनुसार ‘नव वर्ष’ और ‘चैत्र नवरात्रि’ पर लोगों को बधाई दी।
चैत्र नवरात्रि का नौ दिनों का त्योहार 28 मार्च से शुरू होकर 5 अप्रैल को रामनवमी के साथ समाप्त हो रहा है।
चैत्र महीने में हिंदू देवी दुर्गा की आराधना करते हैं। विक्रम संवत 2074 के पहले महीने चैत्र की शुरुआत मंगलवार से हुई।
सोनिया गांधी ने एक बयान में कहा, “देवी के तीनों अवतारों महाकाली, महासरस्वती और महालक्ष्मी की पूजा से समृद्धि प्राप्त होती है।”
उन्होंने कहा कि 9 दिन तक व्रत रखकर कोई भी अपने क्रोध और घमंड पर विजय प्राप्त कर सकता है।
उन्होंने कहा, “त्योहार के दौरान देवी के नौ रूपों का ध्यान करने से शांति और आनंद की प्राप्ति होती है। यह त्योहार पूरे देश के लिए शांति और समृद्धि लाएं।”
dharmpath.com dharmpath