वरुण गांधी ने की राहुल गांधी की तारीफ

rahul varunनई दिल्ली: बीजेपी उम्मीदवार वरुण गांधी ने राहुल गांधी की तारीफ की. वरुण ने एक सभा में बोलते हुए कहा कि लघु उद्योग को उसी तरह बढ़ावा देने की जरूरत है जैसे अमेठी में राहुल ने सेल्फ हेल्प ग्रुप का सफल प्रयोग किया.

बाद में वरुण ने ये भी कहा कि अमेठी में उन्होंने राहुल गांधी के काम को नजदीक से नहीं देखा है. गौरतलब है इससे वरुण बीजेपी से उम्मीदवार हैं और उनकी मां मेनका गांधी भी बीजेपी के टिकट पर ही चुनाव लड़ रही हैं.

वरुण गांधी द्वारा राहुल की तारीफ किये जाने की हर तरफ चर्चा हो रही हैं.

मेनका गांधी ने अभई कुछ दिनों पहले ही सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह बताएं कि आखिर उनके पास इतने पैसे कहां से आए और वह दुनिया की छठी सबसे अमीर महिला कैसे बन गई?

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493