श्रीनगर, 28 मार्च (आईएएनएस)। लद्दाख क्षेत्र में हिमस्खलन की वजह से फंसे 71 पर्यटकों को समय रहते बचा लिया गया। सेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
रक्षा विभाग द्वारा यहां जारी एक बयान के मुताबिक, “पूर्वी लद्दाख में तैनात भारतीय सेना के जवानों ने चांग ला तथा तांग्त्से के बीच आए हिमस्खलन के कारण चांग ला र्दे में फंसे नागरिकों को सहायता मुहैया कराई।”
बयान के अनुसार, “21 महिलाओं तथा बच्चों सहित कुल 71 पर्यटकों को बचाया गया और उन्हें चिकित्सकीय सहायता, भोजन, कपड़े व ठहरने की जगह मुहैया कराई गई है।”
dharmpath.com dharmpath