पेरिस/बीजिंग, 28 मार्च (आईएएनएस)। एक चीनी व्यक्ति की पुलिस द्वारा हत्या के बाद पेरिस में हिंसा भड़क गई। इस हिंसा में तीन पुलिस अधिकारी घायल हो गए। 30 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है।
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, डेढ़ सौ प्रदर्शनकारी सोमवार को मारे गए व्यक्ति को श्रद्धांजलि देने के लिए एक पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हो गए।
परिवार ने उस पुलिस रिपोर्ट से इनकार किया है जिसमें कहा गया है कि मारे गए व्यक्ति ने अधिकारी पर कैंची से हमला किया था। अधिकारी उसके घर पर घरेलू हिसा की रिपोर्ट मिलने के बाद पहुंचे थे।
चीन ने इसकी औपचारिक रूप से शिकायत दर्ज कराई है और फ्रांस से अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए कहा है।
चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, “विदेश मंत्रालय ने घटना पर विशेष ध्यान दिया है। इस मामले के बाद मंत्रालय ने फ्रांस में चीन उच्चायोग से आपातकालीन स्थितियों में कार्रवाई के लिए एक व्यवस्था बनाने और घटना पर फ्रांसीसी पक्ष के समक्ष विरोध दर्ज कराने को कहा है।”
पेरिस के 19वें जिले में पांच बच्चों के पिता लियो शाओयो (56) की रविवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई।
dharmpath.com dharmpath