लंदन, 29 मार्च (आईएएनएस)। गायिका लोर्डे का कहना है कि उन्हें खुद के गाने सुनना पसंद नहीं है।
वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, लोर्डे खुद के संगीत को लेकर बहुत समीक्षात्मक हैं।
लोर्डे ने ‘बीबीसी रेडियो1’ को मंगलवार सुबह बताया, “खुद के गाने सुनना बहुत अजीब है। आम जनजीवन में खुद का बनाया संगीत सुनना अच्छा नहीं लगता।”
उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए अधिक अजीब इसलिए है क्योंकि मुझे लगता है कि मेरा संगीत अच्छा नहीं है और मैं खुद ही बहुत आलोचना करती हूं।”
dharmpath.com dharmpath