मप्र में गर्मी का असर बढ़ा

भोपाल, 29 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में बुधवार की सुबह से मौसम बेहद गर्म रहा। वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर लू चलने की चेतावनी जारी की है।

भोपाल, 29 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में बुधवार की सुबह से मौसम बेहद गर्म रहा। वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर लू चलने की चेतावनी जारी की है।

राज्य में तेज धूप चुभन पैदा करने लगी है। बढ़ती गर्मी के साथ राज्य के अधिकांश हिस्सों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार कर गया है। बुधवार की सुबह से तेज धूप और गर्म हवाओं ने झुलसा दिया।

बीते 24 घंटों के दौरान मंडला, सागर, खंडवा, शाजापुर, रतलाम व गुना में लू का असर रहा। वहीं, मौसम विभाग आगामी 24 घंटों में उज्जैन, होशंगाबाद संभाग के अलावा गुना, खडवा, खरगौन, सागर, राजगढ़ आदि स्थानों पर लू चलने की चेतावनी जारी की है।

राज्य में तापमान लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 23.5 ,ग्वालियर का 21.6 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 40.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 40.9 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493