जनरल स्टाफ के मुख्य संचालन विभाग के प्रमुख कर्नल जनरल सर्गेई रुदस्कोय ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान बताया, “मार्च की शुरुआत के बाद से इस्लामिक स्टेट आतंकवादियों के चंगुल से कुल 115 बस्तियां और 1,100 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र मुक्त करा चुका है।”
उन्होंने बताया कि सीरियाई सुरक्षाबलों ने देश के पश्चिमी हिस्से में आईएस के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए अभियान चलाया है, जहां गठबंधन समूह के 10,000 सैनिक कई बस्तियों को मुक्त कराने में कामयाब रहे हैं।
रुदस्कोय ने बताया कि चार दिनों की लड़ाई में 2,100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए और 55 बख्तरबंद वाहन और भारी हथियारों से लदी 100 से ज्यादा कारें नष्ट की गई।
रुदस्कोय के मुताबिक, रूस ने सीरिया भर में नागरिकों को भोजन वितरित करने और चिकित्सा सहायता मुहैया कराना जारी रखा है।
dharmpath.com dharmpath