सीरियाई सेना ने कई इलाकों में जीत हासिल की : रूसी जनरल (लीड-1)

मास्को, 29 मार्च (आईएएनएस)। रूस के जनरल स्टाफ ने मंगलवार को बताया कि रूसी वायुसेना समर्थित सीरियाई सुरक्षाबलों ने युद्धग्रस्त देश के पश्चिम और मुख्य इलाकों में इस्लामिक स्टेट के खिलाफ जीत हासिल की है।

जनरल स्टाफ के मुख्य संचालन विभाग के प्रमुख कर्नल जनरल सर्गेई रुदस्कोय ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान बताया, मार्च की शुरूआत के बाद से इस्लामिक स्टेट आतंकवादियों के चंगुल से कुल 115 बस्तियां और 1,100 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र मुक्त करा चुका है।

उन्होंने बताया कि सीरियाई सुरक्षाबलों ने देश के पश्चिमी हिस्से में आईएस के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए अभियान चलाया है, जहां गठबंधन समूह के 10,000 सैनिक कई बस्तियों को मुक्त कराने में कामयाब रहे हैं।

रुदस्कोय ने बताया कि चार दिनों की लड़ाई में 2,100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए और 55 बख्तरबंद वाहन और भारी हथियारों से लदी 100 से ज्यादा कारें नष्ट की गई।

रुदस्कोय के मुताबिक, रूस ने सीरिया में नागरिकों को भोजन वितरित करने और चिकित्सा सहायता मुहैया कराना जारी रखा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493