कश्मीर में बंद से जनजीवन प्रभावित

श्रीनगर, 29 मार्च (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन नागरिकों के मारे जाने के विरोध में अलगाववादियों द्वारा बुधवार को आहूत बंद के मद्देनजर घाटी में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।

प्रशासन ने कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए श्रीनगर और अन्य जिला मुख्यालयों में पर्याप्त संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।”

अधिकारी ने कहा, “कहीं भी कर्फ्यू नहीं लगाया गया है।”

श्रीगनर में और घाटी में अन्य सभी स्थानों पर दुकानें, सार्वजनिक परिवहन और शैक्षणिक संस्थान बंद रहे। हांलाकि सड़कों पर निजी वाहनों की आवाजाही नजर आई।

उत्तर कश्मीर के बारामूला शहर में और जम्मू क्षेत्र के बनिहाल शहर में रेल सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं।

कश्मीर विश्वविद्यालय ने बुधवार को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।

बडगाम जिले के दरबग गांव में मंगलवार को सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान चली गोलीबारी में तीन नागरिकों की मौत हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493