‘घोस्ट्स ऑफ वार’ में नजर आएंगे बिली जेन

लॉस एंजिल्स, 29 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता बिली जेन, केली गैलनर, एलन रिचसन और शॉन टौब फिल्म ‘घोस्ट्स ऑफ वार’ में नजर आएंगे। यह एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है।

यह फिल्म द्वितीय विश्वयुद्ध के अंत में एक फ्रांसीसी किले की रक्षा करने वाले पांच अमेरिकी सैनिकों की कहानी पर आधारित है। इस किले पर पहले नाजी कमांडरों ने कब्जा कर लिया था और सैनिकों को जल्द पता चला कि इसकी दीवारों में एक अलौकिक शक्ति है।

फिल्म के अन्य सितारों में ब्रेंटन थवाट्स, थिओ रोसी और स्काइलर एस्टिन शामिल हैं।

वेराइटी डॉट कॉम की रपट के मुताबिक, पांच सैनिकों की भूमिकाएं थवाइट्स, रोसी, एस्टिन, गैलनर और रिचसन ने निभाई है। जेन की भूमिका का पता नहीं चला है। टौब ‘श्रीमान हेलविग’ की भूमिका में हैं।

फिल्म का निर्देशन एरिक ब्रेस करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493