टेनिस : मियामी ओपन के सेमीफाइनल में प्लिस्कोवा

मियामी, 29 मार्च (आईएएनएस)। विश्व की तीसरी वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी कैरोलिना प्लिस्कोवा ने मियामी ओपन में महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में क्रोएशिया की मिरजाना लुसिक-बारोनी को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से मात दी।

इस जीत के साथ ही प्लिस्कोवा ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, चेक गणराज्य की टेनिस खिलाड़ी प्लिस्कोवा ने 2015 में मियामी ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था।

बारोनी और प्लिस्कोवा के बीच अब तक चार मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें चेक गणराज्य की खिलाड़ी ने 3 मुकाबले जीते हैं।

इस टूर्नामेंट में बारोनी ने विश्व की 29वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के तौर पर कदम रखा था, लेकिन अपने अच्छे प्रदर्शन के दम पर वह अब विश्व की शीर्ष 25 खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो जाएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493