जनता व नेताओं के लिए गृह कर के अलग नियम क्यों : सिसोदिया

नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को सवाल उठाया कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता विजय गोयल की हवेली पर गृह कर में छूट दी जा सकती है, तो यह छूट दिल्ली की आम जनता को क्यों नहीं मिल सकती।

सिसोदिया ने कहा कि नगर निगम ने पिछले साल गोयल की हवेली पर गृह कर माफ करने का फैसला किया था।

सिसोदिया ने पूछा, “अगर सदन (दिल्ली नगर निगम) भाजपा नेता की हवेली पर कर माफ कर सकता है, तो फिर किसी को आम जनता के लिए ऐसी छूट प्राप्त करने के लिए संसद में क्यों जाना पड़े?”

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) नगर निगम चुनाव में जीत हासिल करने के बाद आम जनता के गृह कर में छूट देने के लिए भी उन्हीं नियमों और शक्तियों का प्रयोग करेगी, जिनका प्रयोग भाजपा शासित निगम ने अपने नेता को छूट दिलाने के लिए किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493