सेंसेक्स 122 अंक चढ़कर 29531 पर बंद (लीड-1)

मुंबई, 29 मार्च (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार बुधवार सुबह मजबूती के साथ खुले और बाजार बंद होने तक भी इनमें मजबूती का रुख कायम रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 121.91 अंकों की बढ़त के साथ 29,531.43 पर और निफ्टी 43.00 अंकों की मजबूती के साथ 9,143.80 पर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 53.49 अंकों की बढ़त के साथ 29463.01 पर खुला और 121.91 अंकों या 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 29,531.43 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 29554.39 के ऊपरी और 29439.42 के निचले स्तर को छुआ।

जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 27.9 अंकों की बढ़त के साथ 9,128.70 पर खुला और 43.00 अंकों या 0.47 फीसदी की मजबूती के साथ 9,143.80 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से 14 में तेजी रही। सर्वाधिक तेजी वाले शेयरों में प्रमुख रहे – दूरसंचार (1.58 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.29 फीसदी), बैंकिंग (0.78 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.77 फीसदी) और वित्त (0.73 फीसदी)।

वहीं, बीएसई के पांच सेक्टरों – रियल्टी (0.57 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.51 फीसदी), वाहन (0.49 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (0.05 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.01 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 18.95 अंकों की बढ़त के साथ 13930.60 पर और स्मॉलकैप 43.35 अंकों की तेजी के साथ 14196.72 पर बंद हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493