हादसे में एक ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद बकेवर बिंदकी राजमार्ग पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन के सहारे दोनों ट्रकों को अलग किया तब जाकर जाम खुल सका।
बुधवार तड़के धारूपुर गौरीगंज निवासी चालक अकरम (25) अपने खलासी राजन (22) व मोहम्मद आजाद (26) के साथ ट्रक नंबर उप्र73ए/5365 से चौडगरा से बकेवर जा रहा था। जैसे ही ट्रक बकेवर थाने के मंझले गांव हाईवे पर पहुंचा तभी सामने से आ रहे ट्रक नंबर उप्र81टी/6767 से इसकी सीधी भिड़ंत हो गई, जिसके फलस्वरूप राजन व मोहम्मद आजाद की घटनास्थल पर मौत हो गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घायल ट्रक चालक अकरम की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
dharmpath.com dharmpath