योगी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, पुजारियों ने गृहप्रवेश कराया

आदित्यनाथ योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही मुख्यमंत्री आवास यानी पांच कालीदास मार्ग की विशेष सफाई एवं उसका शुद्धीकरण किया जा रहा था। इसके लिए काफी मात्रा में गंगा जल भी मंगाया गया था।

नवरात्रि एवं नव संवत के पहले दिन बुधवार सुबह विशेष पूजा-अर्चना की गई, जिसे गोरखपुर के पुरोहितों ने विधि-विधान से कराया। इसके साथ मुख्यमंत्री ने इस नए घर का गृह प्रवेश भी बुधवार को किया। इसमें मुख्यमंत्री स्वयं शामिल हुए।

सूत्रों के अनुसार, गोरखपुर के गोरक्षपीठ से यहां पर गाएं भी लाई जाएंगी। योगी के नए घर में पहुंचने के साथ ही पांच कालीदास मार्ग की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गोल्फ चौराहे पर ही पुलिस सक्रिय हो गई है। इस मार्ग पर आने-जाने वालों से पूछताछ करने के साथ ही पैनी निगाह रखी जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493