मुंबई में विश्व संगीत कार्यक्रम 6 अप्रैल को

मुंबई, 29 मार्च (आईएएनएस)। मुंबई में छह अप्रैल को विश्वस्तरीय संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह एकम सत्त नामक कार्यक्रम का 14वां संस्करण होगा।

आयोजक की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक, यह आयोजन अमेया डब्ली की संकल्पना है और इसका उद्देश्य विश्वस्तर पर संस्कृतियों की एकता और प्रेम का संदेश फैलाना है। कार्यक्रम में गायिका देवकी पंडित और बासुरी वादक राकेश चौरसिया अपनी प्रस्तुति देंगे।

इस बहु-सांस्कृतिक संगीत कार्यक्रम में सूफी, लोक संगीत और वैश्विक समकालीन संगीत की प्रस्तुतियां होंगी।

एकम सत्त टिकट बिक्री से होने वाली आय का आधा हिस्सा कैंसर पीड़ित बच्चों (पांच वर्ष से कम उम्र के) के इलाज के लिए काम कर रहे एक गैर सरकारी संगठन, हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन इंडिया को दान करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493