दिल्ली में कनाडा-भारत स्वास्थ्य देखभाल सम्मेलन गुरुवार से

टोरंटो, 29 मार्च (आईएएनएस)। भारत और कनाडा के बीच किफायती तरीके से गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा देखभाल में सहयोग की संभावनाओं का पता लगाने के लिए नई दिल्ली में दो दिवसीय कनाडा-भारत हेल्थकेयर शिखर सम्मेलन गुरुवार से शुरू होगा।

टोरंटो, 29 मार्च (आईएएनएस)। भारत और कनाडा के बीच किफायती तरीके से गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा देखभाल में सहयोग की संभावनाओं का पता लगाने के लिए नई दिल्ली में दो दिवसीय कनाडा-भारत हेल्थकेयर शिखर सम्मेलन गुरुवार से शुरू होगा।

भारत सरकार, अपोलो अस्पताल व कनाडा इंडिया फाउंडेशन की एक संयुक्त पहल में दोनों देशों के करीब 150 प्रतिनिधि इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

टोरंटो के वैज्ञानिक लकी लक्ष्मणन इस सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। लक्ष्मणन ने कहा, “इस सम्मेलन का मकसद दोनों देशों की शक्तियों को एक-दूसरे के लिए इस्तेमाल करना है।”

उन्होंने कहा, “कनाडा की क्षमता तटीय इलाकों में गुणवत्ता युक्त स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है। भारत की ताकत अपने नागरिकों के लिए कम लागत वाली स्वास्थ्य सेवा देने की क्षमता है। हालांकि इसके वर्तमान संसाधन और विशेषज्ञता अपने सभी नागरिकों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा की सीमा तक पहुंच प्रदान करते हैं।”

उन्होंने कहा कि कनाडा अपने स्वास्थ्य देखभाल की लागत को भारत के कुशल चिकित्सा जनशक्ति, आईटी विशेषज्ञ, इसके सफल जेनरिक दवाओं की आर एंड डी और विनिर्माण उद्योग का लाभ उठाकर कम कर सकता है।

लक्ष्मण ने कहा, “नर्सो की बड़ी संख्या के साथ भारत के पास अवसर हैं कि कनाडा के तेजी से बढ़ रही बुजुर्ग जनसंख्या को वृद्धाआश्रम की सुविधाएं दे सकता है और प्रांतीय सरकारें देश में वृद्धाअश्रम में बढ़ती लागत की वजह से सार्वजनिक-निजी भागीदारी की तरफ देख रही हैं।”

सम्मेलन में इस बात पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा कि कनाडा अपने स्वास्थ्य देखभाल की लागत में कैसे कमी कर सकता है। इसमें रोकथाम और भारतीय पारंपरिक और वैकल्पिक तरीकों जैसे आयुर्वेद और होम्योपैथी पर चर्चा की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493