नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने बुधवार को घोषणा की कि 12वीं पंचवर्षीय योजना के तहत वित्तपोषित सभी मौजूदा योजनाएं अतिरिक्त एक वर्ष के लिए जारी रहेंगी।
नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने बुधवार को घोषणा की कि 12वीं पंचवर्षीय योजना के तहत वित्तपोषित सभी मौजूदा योजनाएं अतिरिक्त एक वर्ष के लिए जारी रहेंगी।
यूजीसी ने एक सार्वजनिक सूचना में कहा कि मंगलवार को हुई बैठक में सभी मौजूदा योजनाओं को नए वित्तवर्ष 2017-18 में जारी रखने का प्रस्ताव पारित किया गया।
सूचना में कहा गया है, “हालांकि यूजीसी इन योजनाओं की समीक्षा करेगा।”
यूजीसी की यह सूचना ऐसे समय में सामने आई है, जब कुछ दिनों पूर्व टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस (टीआईएसएस) के तीन केंद्रों के कई प्राध्यापकों को कह दिया गया था कि 31 मार्च उनका अंतिम कार्यदिवस होगा।
dharmpath.com dharmpath