अमेरिकी चुनाव में रूसी हस्तक्षेप मामले में 20 से पूछताछ होगी

वाशिंगटन, 30 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी सीनेट खुफिया समिति देश के राष्ट्रपति चुनाव 2016 में रूसी हस्तक्षेप की जांच के तहत 20 लोगों से पूछताछ करेगी।

सीएनएन ने बुधवार को समिति के अध्यक्ष रिचर्ड बर के हवाले से बताया, “यह समिति द्वारा की गई अब तक की सबसे बड़ी जांच है।”

समिति ने अब तक 20 में से पांच से पूछताछ की है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेयर्ड कुश्नर से पूछताछ के लिए कुश्नर तैयार हो गए हैं लेकिन समिति ने अभी यह फैसला नहीं किया है कि उन्हें पूछताछ के लिए कब बुलाया जाएगा।

इस सप्ताह की शुरुआत में अमेरिकी सीनेट जांचकर्ताओं ने कहा था कि उन्होंने व्यापक जांच के तहत कुश्नर से पूछताछ की योजना बनाई है।

बर ने कहा, “हमने अब तक 20 लोगों से पूछताछ की सूची बनाई है।”

समिति ने पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल फ्लिन से भी बात की जिन्होंने अमेरिका में रूसी राजदूत के संपर्क रहने के संदर्भ में प्रशासन को भ्रमित करने के खुलासे के बाद पद से इस्तीफा दे दिया था।

बर ने कहा, “यह कहना उचित होगा कि हमने बहुत सारे लोगों से बात की है और हमारी इस सूची में फ्लिन का नाम भी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493