नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को साल की अब तक की सबसे गर्म सुबह रही। यहां का न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से पांच डिग्री अधिक 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुरुवार को न्यूनतम तापमान ने बुधवार के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है।
हालांकि, गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में सुबह की हवा ने लोगों को कुछ राहत दिलाई।
भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
अधिकारी ने कहा, “आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। बादलों के कारण न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि होगी।”
वातावरण में आद्र्रता का स्तर 58 प्रतिशत रहा।
वहीं, एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 38.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री अधिक 23.1 डिग्री अधिक दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath