पटना, 30 मार्च (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार मौसम साफ है और सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है।
पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने दो अप्रैल को उत्तर-मध्य और पूर्वोत्तर बिहार में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना का अनुमान जताया है।
केंद्र के अनुसार, भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस, गया का 20.8 डिग्री और पूणिर्या का 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 31 डिग्री सेल्सियस, भाागलपुर का 33.3 डिग्री सेल्सियस और गया का 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath