जम्मू एवं कश्मीर में जनजीवन सामान्य

श्रीनगर, 30 मार्च (आईएएनएस)। अलगाववादियों द्वारा बुधवार को आहूत बंद के एक दिन बाद गुरुवार को श्रीनगर और जम्मू एवं कश्मीर के अन्य स्थानों पर जनजीवन सामान्य हो गया।

श्रीनगर, 30 मार्च (आईएएनएस)। अलगाववादियों द्वारा बुधवार को आहूत बंद के एक दिन बाद गुरुवार को श्रीनगर और जम्मू एवं कश्मीर के अन्य स्थानों पर जनजीवन सामान्य हो गया।

श्रीनगर में दुकानें, सार्वजनिक परिवहन, शैक्षणिक संस्थान और अन्य उद्यम सामान्य रूप से खुले रहे।

बैंकों, डाकघरों और सरकारी कार्यालयों में भी कार्य सामान्य रूप से शुरू हो गया।

किसी भी अलगाववादी संगठन ने गुरुवार को बंद का आान नहीं किया।

बडगाम जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों की कार्रवाई का विरोध कर रहे तीन नागरिकों की गोली लगने से मौत हो गई थी। जिसके बाद बुधवार को कुलगाम, बारामूला और बड़गाम समेत कुछ स्थानों पर सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें शुरू हो गई थीं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493