टेनिस : मियामी ओपन के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी कोंटा, वीनस

मियामी, 30 मार्च (आईएएनएस)। ब्रिटेन की स्टार महिला खिलाड़ी योहाना कोंटा ने मियामी ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कोंटा ने रोमानिया की सिमोना हालेप को मात दी।

कोंटा ने हालेप को 3-6, 7-6 (9-7), 6-2 से मात दी है और अब सेमीफाइनल मुकाबले में उनकी भिडं़त अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स से होगा।

जीत के बाद कोंटा ने कहा, “मैं इस स्तर तक पहुंच कर काफी खुश हूं और अब मुझे अगले दौर का इंतजार है। यह सेमीफाइनल मुकाबला बहुत मुश्किल होने वाला है।”

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, वीनस ने महिला एकल वर्ग के एक अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले में एंजेलीक कर्बर को 7-5, 6-3 से मात दी।

मियामी ओपन में महिला एकल वर्ग का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला कैरोलिन वोजनियाकी और कैरोलिन प्लिस्कोवा को बीच खेला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493