मैं अब भी सिंगल हूं : रजत बरमेचा

मुूंई, 30 मार्च (आईएएनएस)। वेब श्रृंखला ‘गर्ल इन द सिटी’ में मुख्य अभिनेत्री मीरा सहगल के निपुण प्रेमी कार्तिक की भूमिका निभा रहे अभिनेता रजत बरमेचा का कहना है कि वह अभी सिंगल हैं और वास्तविक जीवन में किसी के साथ प्रतिबद्ध होना बाकी है।

बिंदास श्रृंखला में रजत का किरदार एक महत्वकांक्षी का है, जो अच्छा प्रेमी है।

असल जिंदगी में वह किस तरह के प्रेमी हैं? इस पर उन्होंने कहा, “मजेदार, शरारती और बेफिक्र।”

अपने संबंधों के बारे में अभिनेता ने कहा, “मैं अभी सिंगल हूं, ईमानदारी से कहूं तो समय बताएगा कि मैं भविष्य में कैसा प्रेमी बनूंगा, लेकिन कार्तिक की तुलना में, मैं थोड़ा ज्यादा रोमांटिक और सहज हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493