नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। ओमान के विदेश मंत्री युसुफ बिन अब्दुल्ला, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के आमंत्रण पर 2-3 अप्रैल को भारत के दौरे पर आएंगे।
विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में कहा, “ओमान के साथ भारत के करीबी और दोस्ताना संबंध लोगों के बीच ऐतिहासिक संपर्क पर आधारित हैं और उच्चस्तरीय द्विपक्षीय दौरों में होने वाला नियमित आदान प्रदान इसकी पहचान है।”
बयान के मुताबिक, “ओमान खाड़ी क्षेत्र में भारत का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार है। दोनों के बीच 2015-16 में 3.86 अरब डॉलर से भी अधिक द्विपक्षीय व्यापार हुआ।”
ओमान में करीब 6,88,000 प्रवासी भारतीय हैं।
ओमान के विदेश मंत्री ने इससे पहले फरवरी और जून 2014 में में भारत का दौरा किया था।
बयान के मुताबिक, “आगामी यात्रा के दौरान दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और साझा हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।”
dharmpath.com dharmpath