सोनू निगम ने ‘शेर-ए-पंजाब..’ के लिए गाया

मुंबई, 30 मार्च (आईएएनएस)। गायक सोनू निगम ने ऐतिहासिक धारावाहिक ‘शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह’ का शीर्षक गीत रिकॉर्ड किया। उनका कहना है कि वह गीत और इसके बोल से सशक्त महसूस कर रहे हैं।

सोनू ने कहा, “मैंने धारावाहिक ‘शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह’ का शीर्षक गीत गाया है। यह इसी नाम से कुमार द्वारा लिखित और मेरे प्यारे दोस्त और अधिक प्रतिभाशाली संगीतकार राजू सिंह का संगीत है। मुझे गीत और इसके बोल से सशक्त होने जैसा महसूस हुआ और मुझे यकीन है कि श्रोताओं को भी उसी शक्ति का अनुभव होगा, जो इस गीत को बनाने में हमें महसूस हुई।”

‘मैं अगर कहूं’ के गायक का कहना है कि लाइफ ओके के धारावाहिक का शीर्षक गीत लोगों के दिलों को छुएगा।

उन्होंने कहा, “चूंकि यह गीत राजा की यात्रा पर आधारित है, जो सेवा में विश्वास करते थे। यह गीत श्रोताओं के दिल को छुएगा। यह अद्भुत अनुभव रहा और दुदर्शी गीत का हिस्सा बनना मुझे पसंद आया।”

इस धारावाहिक में महाराजा रणजीत सिंह की यात्रा दिखाई जाएगी, जिन्होंने अपनी एक आंख खोने के बाद भी लड़ाई में हार नहीं मानी और उन्होंने 10 वर्ष की आयु में ही सिंहासन पर कब्जा कर लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493