भोपाल में 12 बजे के बाद नहीं चलेंगे स्कूल

भोपाल, 30 मार्च (आईएएनएस)। गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप के चलते भोपाल के जिला प्रशासन ने तमाम सरकारी और अशासकीय विद्यालयों का संचालन दोपहर 12 बजे के बाद नहीं करने के आदेश जारी किए हैं।

जिलाधिकारी निशांत बरवडे द्वारा गुरुवार को जारी किए गए आदेश के मुताबिक, एक अप्रैल से विद्यालयों का संचालन दोपहर 12 बजे के बाद नहीं होगा, यह आदेश ग्रीष्मकाल के लिए है।

इस आदेश में कहा गया है कि स्कूल प्रबंधन, प्राचार्य इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि स्कूल में अध्यापन अथवा एक्स्ट्रा क्लास, प्रयोगशाला कार्य, कंप्यूटर दक्षता आदि किसी भी प्रकार के असाइनमेंट में छात्र-छात्राओं को स्कूल में दोपहर 12 बजे के बाद नहीं रोका जाएगा।

बताया गया है कि छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर बढ़ती गर्मी से प्रतिकूल असर नहीं हो इसके लिए यह व्यवस्था की गई है। स्कूल प्रारंभ होने का समय सुबह स्कूल एवं छात्र-छात्राओं की सुविधानुसार रहेगा, मगर स्कूल 12 बजे के बाद नहीं चलेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493