नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिमनेता ऋतिक रोशन केवल अभिनय कौशल के लिए ही नहीं बल्कि अपनी फिटनेस के लिए भी प्रसिद्ध है। हाल ही में उन्हें एक पुरस्कार समारोह में अपने फिटनेस ब्रांड ‘एचआरएक्स’ के लिए वर्ष की क्रिएटिव मावरिक से सम्मानित किया गया।
ऋतिक रोशन अपनी हाल रिलीज हुई फिल्म ‘काबिल’ की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं।
वर्ष 2012 में ऋतिक रोशन और एक्सेड एंटरटेनमेंट द्वारा यह स्वीकार किए गया कि मुंबई स्थित एचआरएक्स ब्रांड का उद्देश्य चुनौतियों पर काबू पाना और खुद का सर्वश्रेष्ठ संस्करण होने के लिए लोगों को प्रेरित करना है।
ऋतिक रोशन के ब्रांड की विशेषताओं और मूल दर्शन के साथ ‘एचआरएक्स’ भारत के पहले ऐसे ब्रांड में शुमार है, जीवनशैली में सक्रिय है।
ऋतिक के इस ब्रांड में खेल और प्रशिक्षण के कपड़ो से लेकर रोजाना पहनने वाले कपड़े और जूते उपलब्ध हैं और ये सामान पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए है।
dharmpath.com dharmpath