तुर्की ने सीरिया में यूफ्रेट्स शील्ड अभियान बंद किया

निजी प्रसारणकर्ता ‘एनटीवी’ के साथ एक साक्षात्कार के दौरान यिलद्रिम ने कहा, “अब से अगर हमारी सुरक्षा को आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट या अन्य किसी से खतरा होगा तो नया अभियान शुरू किया जाएगा।”

आईएस के खिलाफ संभावित रक्का अभियान और अमेरिकी प्रशासन के रुख के बारे में यिलद्रिम ने कहा कि आधिकारिक तौर पर आगामी योजनाओं के बारे में उन्हें अब तक सूचित नहीं किया गया है।

तुर्की फ्री सीरियन आर्मी बलों के सहयोग से 24 अगस्त 2016 को सीरिया के उत्तर में यूफ्रेट्स शील्ड अभियान शुरू किया था, जिसका उद्देश्य सीरिया के साथ अपनी सीमाओं को आईएस और सीरियाई कुर्द आतंकवादियों से मुक्त कराना था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493