मप्र : उत्कृष्ट व मॉडल स्कूल की प्रवेश परीक्षा 9 अप्रैल को

भोपाल, 30 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय और विकासखंड स्तरीय मॉडल विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा अब नौ अप्रैल को होगी।

लोक शिक्षण संचालनालय ने पत्र जारी कर गुरुवार को बताया कि जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय एवं विकासखंड स्तरीय मॉडल स्कूलों की कक्षा नवमी में प्रवेश चयन परीक्षा की तिथि में संशोधन किया गया है। चयन परीक्षा अब नौ अप्रैल को होगी। पहले यह परीक्षा दो अप्रैल को होनी थी।

परीक्षा की संशोधित तिथि के संबंध में लोक शिक्षण के आयुक्त कार्यालय द्वारा तमाम शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा तिथि में बदलाव अपरिहार्य कारणों से किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493