मॉस्को, 30 मार्च (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप-2018 का बहिष्कार करना रूस को इस टूर्नामेंट की मेजबानी से अलग करने के अभियान का एक हिस्सा है।
रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाकरोवा ने यह बात कही।
समाचार एजेंसी तास के अनुसार, रूस राजनयिक ने जर्मनी की सत्तारूढ़ पार्टी सीडीयू/सीएसयू के डिप्टी चेयरमैन माइकल फ्यूचस ने कहा था कि जिस देश में मौलिक नागरिक अधिकारों का निरीक्षण नहीं किया जाता, उसे सिद्धांत में किसी भी विश्व चैंपियनशिप का मेजबान नहीं होना चाहिए।
अपने फेसबुक पेज पर जाकरोवा ने कहा, “रूस में विश्व फुटबाल चैम्पियनशिप के बहिष्कार का प्रस्ताव मॉस्कों में एक अनाधिकारिक रैली के प्रतिभागियों को हिरासत में लेने के बाद नहीं बनाया गया है।”
जाकरोवा ने कहा कि यह एक अभियान के हिस्से के तहत हुआ है। एक वैश्विक रणनीति के तहत, जिसे रूस को ऐसे टूर्नामेंटों की मेजबानी से दूर रखने के संदर्भ में पश्चिमी विश्लेषकों द्वारा विकसित किया गया है।
रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता जाकरोवा ने कहा कि रूस के पास इससे संबंधित डाटा है और उसने इसकी चेतावनी भी दी है।
dharmpath.com dharmpath