थाना मंडावर के गांव दयालवाला की 25 महिलाएं और चार पुरुष रोज की तरह बुधवार को खेत में काम करने के लिए दो नावों को जोड़कर उस पर ट्रैक्टर चालक राजेंद्र की ट्रैक्टर ट्राली चढ़ाकर गंगा के पार गए थे। बुधवार देर रात वापस लौटने के वक्त मीरापुर गांव के पास ट्रैक्टर नदी के बीच अचानक चालू हो गया, जिससे नावें पलट गई और उसमें सवार सभी लोग नदी में डूबने लगे।
उनकी चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देते हुए गंगा में डूब रहे 28 लोगों को बचा लिया, लेकिन ऊषा नाम की महिला की डूबने से मौत हो गई।
सूचना मिलने पर मंडावर थाना प्रभारी विमलेश घटनास्थल पहुंचे और चार लोगों की गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath