वाशिंगटन, 31 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ होने वाली बैठक को बहुत ही मुश्किल बताया है।
ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, “चीन के राष्ट्रपति के साथ बैठक मुश्किल होगी। हम बहुत अधिक समय तक व्यापार घाटे में नहीं रह सकते और न ही रोजगारों के अवसरों को खो सकते हैं। अमेरिकी कंपनियों को अन्य विकल्पों के लिए भी तैयार रहना पड़ेगा।”
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच मुख्य तौर पर आर्थिक एवं व्यावसायिक क्षेत्रों पर बता होगी।
गौरतलब है कि ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार के दौरान अमेरिकी व्यापार घाटे और रोजगार के अवसर खोने के लिए मेक्सिको और चीन को जिम्मेदार ठहराया था।
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने कहा कि अमेरिका के साथ चीन का 40 फीसदी व्यापार अधिशेष अमेरिकी कंपनियों के जरिए चीन में आता है।
लु ने यह भी कहा कि द्विपक्षीय व्यापार से अमेरिका में 26 लाख रोजगारों का भी सृजन हुआ है।
dharmpath.com dharmpath