लंदन, 31 मार्च (आईएएनएस)। लंदन के वेस्टमिंस्टर हमलावर खालिद मसूद की मौत छाती में गोली लगने से हुई। उसे सिर्फ एक ही गोली लगी थी।
मसूद (52) ने 22 मार्च को वेस्टमिंस्टर ब्रिज पर अपनी कार से तीन लोगों को कुचल दिया था और उसेक बाद संसद परिसर में एक पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला किया था।
बीबीसी की गुरुवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, “मसूद द्वारा चार लोगों को मारे जाने की जांच शुरू हुई और बुधवार को इसे विल्कॉक्स ने स्थगित कर दिया।”
अदालत में बताया गया ति बर्मिघम में रहने वाले मसूद ने अपने हुंडई कार से तीन लोगों को कुचल दिया।
इस घटना के बाद मसूद वेस्टमिस्टर पैलेस के परिसर पहुंचा। इस दौरान उसके पास दो चाकू थे।
वरिष्ठ जांच अधिकारी जॉन क्रॉसले के मुताबिक, पुलिस ने मसूद पर गोली चलो से पहले उसे चेतावनी दी लेकिन कुछ असर नहीं पड़ने पर उस पर गोली चला दी।
मसूद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
dharmpath.com dharmpath