बिहार में नदी से बालू उठाने से इनकार पर 2 मजदूरों की हत्या

बिहार शरीफ, 31 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के बालू उठाने से मना करने पर कुछ दबंगों ने दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी।

बिहार शरीफ, 31 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के बालू उठाने से मना करने पर कुछ दबंगों ने दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों मृतक सगे भाई बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार तड़के की है जब नदिओना गांव के सामुदायिक भवन में फग्गू मांझी और श्री मांझी सो रहे थे। इसी दौरान रंगीला बिगहा गांव के रहने वाले मुकेश यादव अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचे और दोनों भाईयों को पंचाने नदी से बालू उठाने को कहा। दोनों मजदूरों ने बालू उठाने से इनकार कर दिया।

इस पर गुस्साए दबंगों ने दोनों मजदूरों को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।

दीपनगर के थाना प्रभारी मोहम्मद सुजाउद्दीन ने बताया कि मृतक फग्गू मांझी की पत्नी जेठनी देवी के बयान के आधार पर हत्या की एक प्राथमिकी दीपनगर थाना में दर्ज कर ली गई है, जिसमें मुकेश यादव सहित पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493