गोवा का मुख्यमंत्री बनाने के लिए दिग्विजय को धन्यवाद : पर्रिकर

नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए उन्हें धन्यवाद दिया, क्योंेकि कांग्रेस सबसे ज्यादा सीटें जीतने के बावजूद राज्य में बहुमत हासिल करने में असफल रही।

राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान पहुंचे पर्रिकर ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य सदस्यों को धन्यवाद दिया।

राज्यसभा में पर्रिकर ने जैसे ही बोलना शुरू किया, कांग्रेस नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया, लेकिन इसी दौरान पर्रिकर ने दिग्विजय सिंह ने ‘विशेष धन्यवाद’ दिया।

पर्रिकर ने कहा, “मैं रक्षामंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान आपके सहयोग के लिए सदन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों को धन्यवाद देता हूं और मैं गोवा आने के लिए उन्हें आमंत्रित करता हूं। वह जब भी चाहें, गोवा आएं।”

कांग्रेस सदस्यों के हंगामे के बीच उन्होंने कहा, “माननीय सदस्य दिग्विजय सिंह के लिए मेरा विशेष धन्यवाद, जो गोवा में थे, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया, जिस कारण मैंने सरकार बना ली।”

दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा में गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा के आचरण पर चर्चा करने के लिए एक ठोस प्रस्ताव दिया है, जो दो सप्ताह से लंबित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493