कोपा अमेरिका-2019 में नजर आ सकी हैं यूरोपीय टीमें

रियो डी जनेरियो, 31 मार्च (आईएएनएस)। कोपा अमेरिका-2019 टूर्नामेंट में यूरोप से चार टीमें हिस्सा ले सकती हैं।

ये टीमें सबसे पुराने महाद्वीपीय टूर्नामेंट के विस्तार करने वाले प्रस्ताव के तहत हिस्सा ले सकती हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ब्राजील समाचार सेवा ‘ग्लोबो एस्पोर्टे’ से मिली जानकारी के तहत दक्षिण अमेरिका फुटबाल परिसंघ (कोनमेबोल) की योजना स्पेन, पुर्तगाल, फ्रांस और इटली को इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित करना है।

ऐसा माना जा रहा है कि कोनमेबोल के अधिकारियों की एक बैठक में इस मामले पर फैसला लिया जाएगा कि इस टूर्नामेंट में 10 टीमों में विस्तार करना चाहिए।

एक प्रस्ताव के तहत इस टूर्नामेंट में टीमों की संख्या 10 से बढ़ाकर 12 किए जाने की बात कही गई है।

‘ग्लोबो एस्पोर्टे’ के अनुसार, टीमों का संख्या में बढ़ावा करने का विचार है, ताकि इसमें लैटिन यूरोपीय देशों को शामिल किया जा सके। जापान ने भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की इच्छा जताई है।

कोपा अमेरिका-2019 टूर्नामेंट विषम संख्या वाले साल में खेले जाने वाला अंतिम टूर्नामेंट होगा।

इसके बाद यह टूर्नामेंट 2020 से यूरोपियन चैम्पियनशिप की तरह चार वर्ष के अंतराल में खेला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493