उप्र : कान्हा उपवन में योगी ने गायों को खिलाया गुड़ और चारा

योगी पूर्वाह्न् करीब 11 बजे सरोजनी नगर स्थित कान्हा उपवन पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने यहां पर बने राधा-कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद यहां पर आवारा गायों के लिए चल रही गौशाला पहुंचे। गौशाला में रह रही गायों को उन्हांेने चारा व गुड़ खिलाया और उन्हें सहलाकर दुलारा।

योगी यहां कार्यरत संस्था के अधिकारियों से मिले। इस दौरान मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, स्वाति सिंह और उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा भी योगी के साथ रहे। गौशाला का देखरेख कर रही संस्था की पदाधिकारी एवं सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव व उनकी पत्नी अर्पणा यादव भी मौजूद रहे।

कान्हा उपवन का निर्माण वर्ष 2010 में किया गया था। 45 एकड़ में फैले इस उपवन में बंदर, गायों, कुत्तों, एवं बैलों के लिए अलग-अलग स्थान बनाए गए हैं। इन पशुओं की देखरेख के लिए नगर निगम ने एक संस्था को जिम्मेदारी सौंपी है। संस्था की मुखिया अर्पणा यादव हैं।

इस समय यहां 1800 गायों की देखभाल की जा रही है। उन्हें देखने समय-समय पर डॉक्टर भी आते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493