ओडिशा में स्वयंभू गुरु की 14.95 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

भुवनेश्वर, 31 मार्च (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित तौर पर ‘गुरु मंत्र’ देने के बहाने श्रद्धालुओं से पैसे ठगने वाले एक स्वयंभू गुरु सुरेंद्र नाथ मिश्रा तथा उनके बेटों की 14.95 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

धन शोधन रोकथाम अधिनियम के तहत एजेंसी ने सुरा बाबा तथा उनके बेटों त्रिलोचन मिश्रा व बिरंची नारायण की कई जमीनें, रिहायशी इमारतें तथा चल संपत्तियां कुर्क की हैं।

एजेंसी ने साल 2016 में मामला ओडिशा पुलिस से अपने जिम्मे लिया था। पुलिस ने गंजम जिले के मोचीराम साहू की शिकायत के आधार पर तीन सितंबर, 2015 को सुरा बाबा तथा त्रिलोचन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

प्रवर्तन निदेशालय के एक अधिकारी ने कहा, “सुरा बाबा खुद को एक गुरु बताता है और गुरु मंत्र देने के नाम पर अपने अनुयायियों से पैसे लेता है।”

अधिकारियों ने सुरा बाबा पर इस तरीके से पैसे उगाहने का आरोप लगाया है।

मामले में स्वयंभू गुरु तथा उसके बेटे के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है। उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493