मंत्री अपने निजी स्टाफ में ईमानदार को तैनात करें : योगी (फोटो सहित)

उन्होंने कहा कि ऐसे किसी भी कर्मचारी को निजी स्टाफ में कतई तैनात न किया जाए, जिसकी छवि दागदार हो।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि वर्तमान राज्य सरकार केंद्र सरकार की ही तर्ज पर भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाने के लिए संकल्पित है।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए जहां प्रत्येक विभाग एवं योजनाओं में पारदर्शी व्यवस्था कायम करने का काम किया जाएगा, वहीं ईमानदार एवं मेहनती छवि के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उचित स्थानों पर तैनाती देकर उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493