नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह तेज धूप रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “दिन में आंशिक बदली छा सकती है।”
राष्ट्रीय राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 54 प्रतिशत दर्ज की गई।
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath