बिहार में मौसम साफ, तीखी धूप

पटना, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को मौसम साफ है तथा सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। तापमान में भी वृद्घि दर्ज की गई है। पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, “अगले 24 घंटों के दौरान में मौसम में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा तथा तापमान में मामूली वृद्घि हो सकती है।”

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, शनिवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, पूर्णिया का 23.3 डिग्री तथा गया का 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री, गया का 40.5 डिग्री तथा पूर्णिया का 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493