उप्र में बाहुबलियों का एक जेल से दूसरी जेल में स्थानांतरण

लखनऊ, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार ने कई बाहुबलियों को एक जेल से दूसरी जेल में स्थानांतरित कर दिया है। उनके खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं कि वे जेलों में अपना सिक्का जमाने की कोशिश कर रहे थे और जेल के अंदर से भी असामाजिक तथा अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।

एक अधिकारी ने शनिवार को आईएएनएस को बताया कि माफिया डॉन से नेता बने मुख्तार अंसारी को लखनऊ से बांदा जेल भेजा गया है। पांच शार्प शूटरों को भी एक जेल से दूसरी में स्थानांतरित कर दिया गया है।

हत्या से लेकर जबरन वसूली समेत कई अपराधिक मामलों के आरोपी समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व सांसद अतीक अहमद को इलाहाबाद जेल से देवरिया जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

उमेश उर्फ गोरा राय को बांदा जेल से रामपुर, कौशलेश त्रिपाठी को बस्ती जेल, शैलेंद्र उर्फ शैलू को देवरिया जेल, दिलीप रायदास को बांदा से लखीमपुर खीरी और आलम सिंह को बिजनौर जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

जेल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, संगठित अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए यह परिवर्तन किया गया है, जो जेल के अंदर से ही अपना अपराधिक साम्राज्य चला रहे थे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य विधानसभा चुनाव अभियान के दौरान यह मुद्दा कई बार उठाया था और उन्होंने अपने इस वादे को निभाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493