बिहार में उत्तर प्रदेश की तर्ज पर अवैध बूचड़खानों पर कार्रवाई शुरू

सासाराम, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की तर्ज पर अब बिहार में भी अवैध बूचड़खानों (पशु कत्लखानों) पर राज्य सरकार की तरफ से कार्रवाई शुरू हो गई है। बिहार में रोहतास जिले के विक्रमगंज क्षेत्र में शनिवार को अवैध बूचड़खानों को बंद करने का काम शुरू किया गया।

पुलिस के अनुसार, रोहतास के विक्रमगंज में अवैध बूचडखानों पर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) राजेश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई और दो अवैध बूचड़खानों को सील कर दिया गया।

रोहतास के पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो ने आईएएनएस को बताया कि दो अवैध बूचड़खानों को सील कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इन दोनों बूचड़खानों के लाइसेंस की अवधि 31 मार्च को समाप्त हो गई। इन्होंने लाइसेंस नवीनीकरण का कोई आवेदन भी प्रशासन को नहीं दिया था।

इस छापेमारी अभियान के दौरान कि बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई। ऐसी खबरें हैं कि विक्रमगंज में सात अवैध बूचड़खानों को बंद किया गया है।

उल्लेखनीय है कि बिहार में पहले से गो-हत्या पर प्रतिबंध है। पिछले दिनों विधानसभा और विधान परिषद में भी विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक और विधान पार्षदों ने बिहार में अवैध बूचड़खाने बंद करवाने की मांग की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493