नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब तुन अब्दुल रजाक ने शनिवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने ट्वीट कर कहा, “भारत, मलेशिया साझेदारी आगे बढ़ती रहेगी। प्रधानमंत्री नजीब रजाक ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति मुखर्जी से मुलाकात की।”
इससे पहले रजाक ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उपराष्ट्रपति एम.हामिद अंसारी से भी मुलाकात की।
रजाक गुरुवार को चेन्नई पहुंचे थे। वह भारत के पांच दिवसीय दौरे पर हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में रजाक का स्वागत किया। इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
dharmpath.com dharmpath