श्रीनगर, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। श्रीनगर में शनिवार को एक होटल की इमारत में दो आतंकवादियों के घुसने की खबर और उसके बाद गोलीबारी की आवाजें सुनाई देने के कारण पूरे शहर में तनाव और डर का माहौल व्याप्त है।
लाल चौक और मैसूमा इलाकों में दुकानें बंद कर दी गई हैं, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ कि गोलीबारी की आवाजें कहां से आई थीं।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “आतंकवादियों के होटल में घुसने के कोई संकेत नहीं मिले हैं।”
अधिकारी ने कहा, “ऐसा लग रहा है कि सुरक्षा कर्मियों ने हवा में गोलियां चलाई होंगी।”
वहीं, मैसूमा इलाके में युवाओं ने स्थिति को नियंत्रण में करने की कोशिश करने वाले सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया।
dharmpath.com dharmpath