सैन फ्रांसिस्को फिल्म महोत्सव में शाहरुख होंगे सम्मानित

मुंबई, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का कहना है कि वह सैन फ्रांसिस्को फिल्म महोत्सव (एसएफआईएलएम) में शामिल होने को लेकर उत्साहित हैं, जहां शाहरुख को सम्मानित किया जाएगा।

शाहरुख ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “60वें सैन फ्रांसिस्को अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सम्मानित होने और अपने दोस्त ब्रेट रैटनर से मिलने के लिए उत्साहित हूं। सैन फ्रांसिस्को से कई यादें भी जुड़ी हुई हैं।”

शाहरुख का इस महोत्सव में स्वागत करना अधिकारी सम्मान की बात मानते हैं और उन्होंने शाहरुख को विश्व का एक सबसे मशहूर फिल्मी हस्ती बताया है।

इस महोत्सव के कार्यकारी निदेशक नोआ कोवैन ने महोत्सव की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने एक बयान में कहा, “एक अभिनेता के रूप में मशहूर होने के साथ ही शाहरुख तकनीक और अपनी आसपास की दुनिया के प्रति जिज्ञासु रवैया रखने के लिए भी जाने जाते हैं।”

फिल्म ‘रईस’ के अभिनेता इस महोत्सव में जॉन रिडली, गॉर्डन गंड, इथैन हॉक और जेम्स आइवरी के साथ सम्मानित होंगे।

सैन फ्रांसिस्को अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पांच से 19 अप्रैल तक चलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493