संयुक्त राष्ट्र, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन की बेल्ट एंड रोड परियोजना सभी के लिए लाभकारी है, क्योंकि यह रास्ते में पड़ने वाले देशों में दिलों को भी जोड़ती है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की दूत मलीहा लोधी ने कहा कि वह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था द्वारा महत्वपूर्ण पहल के जरिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए चीन द्वारा आयोजित एक उच्चस्तरीय मंच को लेकर उत्सुक हैं।
उन्होंने कहा, “बेल्ट एंड रोड पहल पूरे क्षेत्र के लिए लाभकारी है।”
चीन ने मई में बीजिंग में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए एक बेल्ट एंड रोड फोरम की मेजबानी करने की योजना बनाई है।
उन्होंने कहा, “हम क्षेत्रीय संचार को सुनिश्चित करने में एक प्रमुख भूमिका निभाना चाहते हैं, जो न सिर्फ लोगों को एक साथ जोड़ता है, बल्कि दिलों को भी साथ लाता है। क्योंकि क्षेत्रीय संपर्क का लक्ष्य सभी लोगों को आर्थिक सहयोग और व्यापार संबंधों से समृद्ध करना है।”
लोधी ने यह भी कहा कि चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपेक) बेल्ट एंड रोड पहल को पूरा करने के अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों का एक अच्छा उदाहरण है।
वहीं, भारत को सीपेक से आपत्ति है, क्योंकि इसका कुछ हिस्सा पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर से होकर गुजरता है।
dharmpath.com dharmpath