महाराष्ट्र से 10,000 ट्रकों ने दक्षिणी राज्यों की तरफ जाना बंद किया

मुंबई, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। बीमा के प्रीमियम में प्रस्तावित वृद्धि के खिलाफ ट्रक संचालकों की हड़ताल के मद्देनजर महाराष्ट्र से लगभग 10,000 ट्रकों ने दक्षिण भारतीय राज्यों की तरफ जाना बंद कर दिया है।

महाराष्ट्र राज्य ट्रक/टैंपो/टैंकर/बस परिवहन संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमन खोसला ने आईएएनएस से कहा, “हम अपने हड़ताली साथियों का समर्थन करते हैं और इसलिए हम किसी भी वाहन को दक्षिणी राज्यों की तरफ नहीं भेज रहे हैं। ट्रकों के जरिये रोजाना खाद्य सामग्रियों, फलों, सब्जियों, औद्योगिक सामग्रियों के साथ-साथ सामान्य व उपभोक्ता वस्तुओं को वहां के बाजारों में पहुंचाया जाता है।”

उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों के ट्रक, जो हड़ताल पर नहीं हैं, वे अपने माल के साथ महाराष्ट्र की सीमा तक आते हैं और दक्षिण राज्यों की ओर रुख किए बिना वापस लौट जाते हैं।

कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना तथा पुडुचेरी में गुरुवार से ही लगभग 22 लाख ट्रक हड़ताल पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493