फ्लिन से गवाही चाहते हैं ट्रंप : व्हाइट हाउस

वाशिंगटन, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि यदि पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल फ्लिन 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में रूस के साथ सांठगांठ करने के आरोपों का सामना करने से छूट चाहते हैं तो उन्हें कांग्रेस के समक्ष गवाही देनी चाहिए।

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मेरे हिसाब से उनका मानना है कि माइक फ्लिन को गवाही देनी चाहिए।”

द हिल पत्रिका के मुताबिक, स्पाइसर ने कहा, “उन्हें वहां जाना चाहिए और जो कुछ वह कहना चाहते हैं, उसे सामने लाना चाहिए।”

यह पूछे जाने पर कि माइकल फ्लिन कांग्रेस के जांचकर्ताओं के समक्ष क्या कहेंगे, इसे लेकर क्या व्हाइट हाउस चिंतित नहीं है? स्पाइसर ने कहा ‘नहीं।’

ट्रंप ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “माइकल फ्लिन को इस मामले में अभियोग से छूट मांगनी चाहिए और मामले की जांच के जरिए मीडिया और डेमोक्रेट हमें जानबूझकर निशाना बना रहे हैं।”

फ्लिन के वकील ने समाचार पत्र वाल स्ट्रीट जर्नल से गुरुवार को कहा कि साल 2016 में अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में हस्तक्षेप के लिए रूस के साथ ट्रंप के सहयोगियों की संलिप्तता रही है या नहीं, इस मामले की जांच के हिस्से के तहत अभियोग से छूट मिलने पर वह प्रतिनिधि सभा तथा सीनेट की खुफिया समिति से बात करने के इच्छुक हैं।

जांच समिति ने हालांकि फ्लिन की पेशकश को अभी तक स्वीकार नहीं किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493